इंदौरग्वालियरजबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

दीनदयाल बस स्टैंड ई रिक्शा चालक हत्या के मामले पर चक्का जाम,

जबलपुर, यश भारत।

दीनदयाल बस स्टैंड ई रिक्शा चालक हत्या के मामले पर चक्का जाम,

जबलपुर, यश भारत। दीनदयाल बस स्टैंड चौराहे पर ऑटो चालक पवन अहिरवार की चाकू मारकर हत्या के मामले ने तूल पकड़ लिया है। सोमवार को चूंगी नाका आईटीआई के पास परिजनों और क्षेत्रवासियों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर चक्का जाम कर दिया। रोड पर किए गए इस चक्का जाम के कारण कुछ समय के लिए यातायात पूरी तरह बाधित हो गया और लंबा जाम लग गया।

परिजनों का कहना है कि जब तक हत्या के आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जाता, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर बैठकर नारेबाजी की और मृतक को न्याय दिलाने की मांग की।
सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और हालात को संभालते हुए यातायात सुचारू करने के प्रयास शुरू किए। पुलिस अधिकारियों द्वारा परिजनों को समझाइश दी गई कि चक्का जाम से आमजन को परेशानी हो रही है, वहीं आश्वासन दिया गया कि मामले में जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
गौरतलब है कि बीती रात दीनदयाल बस स्टैंड चौराहे पर पवन अहिरवार की चाकू से हमला कर गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button