इंदौरग्वालियरजबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

आसमान में फिर फूल गई एयर इंडिया की सांस, बीच हवा में अचानक बंद हुआ विमान का इंजन, 

दिल्ली वापस लौटा

आसमान में फिर फूल गई एयर इंडिया की सांस, बीच हवा में अचानक बंद हुआ विमान का इंजन, 

दिल्ली वापस लौटा

दिल्ली से मुंबई जा रही एयर इंडिया की उड़ान में टेकऑफ के बाद एक इंजन बंद होने पर विमान को सुरक्षित रूप से वापस दिल्ली लाया गया है. एयर इंडिया ने यात्रियों के लिए दूसरे प्लेन की व्यवस्था की और सभी को सुरक्षित मुंबई भेजने की तैयारी की गई है.

सोमवार सुबह दिल्ली से मुंबई जा रही एयर इंडिया की एक उड़ान में उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद तकनीकी समस्या सामने आ गई. अचानक से बोइंग 777 विमान का दाहिना इंजन बंद हो गया, जिसके बाद पायलटों ने तुरंत विमान को वापस दिल्ली लाने का फैसला किया. विमान ने सुरक्षित रूप से दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंडिंग की और सभी यात्री पूरी तरह सुरक्षित रहे. यह उड़ान AI 887 के नाम से सुबह 6:10 बजे रवाना हुई थी और करीब 6:52 बजे वापस दिल्ली पहुंच गई.

 

गड़बड़ी पता चलते ही मोड़ दी प्लेन
विमान दो इंजन वाला था, ऐसे में एक इंजन बंद होने की स्थिति में भी सुरक्षित लैंडिंग आसानी से हो जाती है. एयर इंडिया के अधिकारियों के अनुसार, पायलटों ने किसी भी तरह का जोखिम न लेते हुए सुरक्षा को जरूरी समझा. जैसे ही तकनीकी गड़बड़ी का पता चला, तुरंत एयर ट्रैफिक कंट्रोल को जानकारी दी गई और विमान को वापस मोड़ा गया, यात्रियों को किसी तरह की घबराहट न हो, इसके लिए क्रू मेंबर्स लगातार उन्हें स्थिति की जानकारी देते

यात्रियों को मिला रिफ्रेशमेंट
इस घटना के बाद नागर विमानन महानिदेशालय ने भी मामले पर नजर रखी थी. DGCA ने न सिर्फ इंजन में आई खराबी की जांच शुरू की, बल्कि यह भी सुनिश्चित किया कि यात्रियों को कम से कम परेशानी हो. एयर इंडिया ने तुरंत दूसरे जहाज की व्यवस्था करते हुए एक अन्य बोइंग 777 विमान यात्रियों को मुंबई ले जाने के लिए तैयार किया. यात्रियों को बोर्डिंग गेट पर रिफ्रेशमेंट भी उपलब्ध कराया गया.

एयर इंडिया के एक प्रवक्ता ने बताया कि यात्रियों की सुविधा का पूरा ध्यान रखा गया है. दूसरा विमान में सुबह 9:06 बजे से बोर्डिंग शुरू हुई और उड़ान करीब 10 बजे रवाना होने की उम्मीद थी. इस दौरान ग्राउंड स्टाफ ने यात्रियों की हर संभव मदद की, ताकि उनकी यात्रा में ज्यादा देरी न हो. कई यात्रियों ने एयरलाइन के तुरंत इंतजामों की सराहना भी की है.

एयर इंडिया ने बयान जारी कर कहा कि यह फैसला मानक सुरक्षा प्रक्रिया के तहत लिया गया था. एयरलाइन ने यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेद जताया और कहा कि विमान की पूरी जांच की जा रही है. कंपनी ने दोहराया कि यात्रियों और क्रू की सुरक्षा उनकी सबसे जरूरी चीज है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button