यशभारत डिंडौरी lडिंडौरी जिले के शहपुरा इलाके में जबलपुर-अमरकंटक नेशनल हाईवे पर बरखेड़ा गांव के पास एक तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक व्यक्ति की जान चली गई, जबकि उनकी नाबालिग बेटी और एक दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को नाजुक हालत में इलाज के लिए जबलपुर रेफर किया गया है।
जानकारी के मुताबिक, पडरिया गांव के रहने वाले राजेंद्र कछवाहा शहपुरा में मजदूरी करते थे। वे अपने दोस्त अनिल झरिया के साथ मजदूरी खत्म कर संदीपनी स्कूल पहुंचे। वहां से अपनी नौवीं कक्षा में पढ़ने वाली बेटी नव्या को बाइक पर बैठाकर गांव लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में बेकाबू कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी और खुद कार भी खाई में जा गिरी।
हादसे के तुरंत बाद तीनों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शहपुरा ले जाया गया। वहां इलाज के दौरान राजेंद्र कछवाहा की मौत हो गई। उनकी बेटी नव्या और दोस्त अनिल की हालत गंभीर होने के कारण जबलपुर मेडिकल कॉलेज रिफर किया गया है।
Back to top button