
रंग बेनूर था, जब तू न करीब था हमारी अधूरी कहानी…’इंस्टाग्राम पर ‘रील’ डाली और शिप्रा के ब्रिज से लगा दी छलांग,
उज्जैन: … रंग बेनूर था, जब तू न करीब था हमारी अधूरी कहानी…’ घर से भागे प्रेमियों ने इंस्टाग्राम पर आखिरी रील बनाकर डाली और शिप्रा के पुल से छलांग लगाकर जान दे दी। उज्जैन के देवास-बदनावर हाइवे पर स्थित पुल के नीचे चट्टानों पर दोनों के शव पड़े थे। युवती नाबालिग है। दोनों दो दिन से घर से गायब थे।
पुलिस से मिली जानकारी अनुसार बुधवार सुबह देवासबदनावर मार्ग पर शिप्रा नदी के पुल पर एक लावारिस बाइक खड़ी देखी गई थी। स्थानीय लोगों ने जब पुल से नीचे देखा तो चट्टानों पर युवक-युवती पड़े थे। सूचना मिलने के तत्काल बाद पुलिस पहुंची। हालांकि तब तक दोनों की जान जा चकी थी। कूदने से पहले युवक-युवती द्वारा जहरीला पदार्थ खाने की आशंका भी जताई जा रही है। उनकी पहचान जिले के खाचरौद तहसील के चापाखेड़ा गांव निवासी युवक अर्जुन पिता कचरूलाल बोड़ाना 21 साल के रूप में हुई है। वहीं युवती भी उसी गांव की रहने वाली व नाबालिग है।
सोमवार से दोनों गायब थे
जानकारी अनुसार युवक युवती एक-दूसरे से प्रेम करते थे। इस कारण वे सोमवार को घर से भाग गए थे। परिजन ने काफी तलाश किया, लेकिन वे नहीं मिले। उनकी गुमशुदी की सूचना पुलिस को भी दी गई थी।
बाइक के नंबर से पहचान हो सकी
खाचरौद एसडीओपी आकांक्षा बिछोटे ने स्थानीय मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि युवक
अर्जुन और युवती डॉली सोमवार शाम से चापाखेड़ा से लापता थे। नाबालिग के परिजन थाने पर गुमशुदगी दर्ज कराने पहुंचे भी थे। पुलिस पर इनकी बाइक के नंबर से पहचान की जा सकी और परिजन को सूचना दी गई थी। परिजन से मौके पर पहुंचकर शिनाख्त भी कर ली है।
बैग में चूहामार दवा मिली
मामले में एक और चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। युवक के परिजन ने बताया है कि, जो बाइक लेकर युवक अपनी प्रेमिका को लेकर भागा था, वह उसके बड़े भाई की है। पुल पर बाइक पर एक बैग टंका मिला था। उसमें चूहामार का पैकेट मिला है। उनके शव के पास भी एक पैकेट मिलने की जानकारी सामने आई है।







