देश
ब्रेकिंग : सड़क दुर्घटना में 2 युवकों की दर्दनाक मौत, तेवरी के पास हादसा

कटनी, यशभारत। आज दोपहर तेवरी के पास हुए सड़क हादसे में दो युवकों की दर्दनाक मौत होने की खबर है। जानकारी के मुताबिक दोनों युवक बाइक पर सवार थे, तथा कटनी की ओर आ रहे थे। अज्ञात ट्रक की टक्कर से मौके पर ही दोनों मौत हो गई। खबर लिखे जाने तक मौके पर पुलिस पहुंच चुकी थी। विस्तृत विवरण प्रतीक्षित है।








