फरार ईनामी आरोपी गिरफ्तार,क्राइम ब्रांच व हनुमानताल पुलिस की संयुक्त कार्रवाई
पुलिस अधीक्षक द्वारा 4 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था

जबलपुर,यशभारत। क्राइम ब्रांच और हनुमानताल थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए लंबे समय से फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई में आरोपी फैयाज अंसारी उर्फ रिंकू को धरदबोचा गया।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी फैयाज अंसारी उर्फ रिंकू निवासी गुलशन नगर, मोती नाला, हनुमानताल थाना क्षेत्र का रहने वाला है। आरोपी ने जून 2025 में एक आपराधिक वारदात को अंजाम दिया था, जिसके बाद पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया था। तभी से पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी, लेकिन वह लगातार पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था।
आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक द्वारा 4 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। आखिरकार क्राइम ब्रांच और हनुमानताल पुलिस की संयुक्त टीम ने सटीक सूचना के आधार पर दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
इस कार्रवाई में क्राइम ब्रांच के नरेश पाटी की टीम और हनुमानताल थाना के एएसआई विनोद सुरकेल एवं पुलिस स्टाफ की विशेष भूमिका रही। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है तथा उससे पूछताछ कर अन्य वारदातों के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है।







