जबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

भोपाल में अग्रिकांड से हड़कंप : 2 दुकान और 3 कार जल गईं

भाेपालI  मंगलवार को 2 जगह आग लग गई। पहली घटना MP नगर स्थित चेतक ब्रिज के नजदीक की है। यहां मैकेनिक मार्केट में लगी आग से 2 दुकान और 3 कार जल गईं। आग से जली एक कार मैकेनिक के यहां सुधरने के लिए रखी थी। दूसरी कारें दुकानों के पास बने मकान में रह रहे एक रहवासी की थी।

आग की सूचना पर पहुंची नगर निगम की फायर ब्रिगेड टीम ने करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद आग को काबू किया। दूसरी ओर, एमपी नगर जोन 1 में कचरे में भी आग लग गई। जिसे स्थानीय लोगों की मदद से बुझाया जा सका।

Related Articles

Back to top button