जबलपुरमध्य प्रदेश

जबलपुर लूटकांड : दो नाबालिग सहित गैंग के सरगना को पुलिस ने दबोचा, 10 हजार बरामद

नशे की लत ने बना दिया लुटेरा, चोरी के अनेक मामले है दर्ज

जबलपुर, यशभारत। गोहलपुर में लूटकांड का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने गैंग के मुख्य सरगना सुशील गौड़ सहित दो नाबालिग आरोपियों को दबोच लिया है। जिनके कब्जे से चोरी की रकम के दस हजार रुपये बरामद किए गए है। पकड़ा गया गैंग का सरगना आदतन आरोपी है, जिसके खिलाफ चोरी के अनेक मामले दर्ज है, जो गैंग बनाकर पूरी वारदात को अंजाम देता था। पकड़े गए आरोपियों से सख्ती से पूछताछ जारी है।

जानकारी अनुसार पुलिस को शैलेन्द्र मिश्रा 26 वर्ष निवासी आनंद कालोनी बल्देवबाग ने बताया था कि वह संजय केटर्स मालवीय चौक में मैनेजर का काम करता है। जब वह अपने दोस्त से मिलने लौट रहा था तभी दीनदयाल चौक से होते हुये अपने घर बाइक से जा रहा था। तभी मनमोहन नगर पेट्रोल पम्प के पास एक युवक रोड किनारे लेटा था जो अचानक उठा और उसके शर्ट की कॉलर पकड़कर खींचने लगा। इस दौरान उसकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई । उसी दौरान दो युवक और आ गये और गाली गलौज करते हुये उसके साथ मारपीट कर पैसों की मांग करने लगे, उसने पैसे देने से मना किया तो उसके सिर में पत्थर से हमलाकर लहूलुहान कर दिया तथा उसके जेब में रखे नगद 20 हजार रूपये एवं मोबाइल छीन लिए।

नशे की लत ने बना दिया लुटेरा
मामला दर्ज होने के बाद सीएसपी अखिलेश गौर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी विजय तिवारी, एसआई शैलेन्द्र सिंग की टीम ने आरोपियों को दबोच लिया। पकड़े गए आरोपी सुशील गौड़ पिता नरेश गौड़ उम्र 22 साल, विजय नगर फुटपाथ का निवासी है। जिसने दो नाबालिगों को पैसे का लालच देकर, अपनी गैंग में शामिल कर लिया था। पकड़ी गई पूरी की पूरी गैंग नशे की आदि है। पुलिस ने बताया कि सुशील गौड़ के खिलाफ विजय नगर थाने में करीब पांच मामले चोरी के दर्ज है। जो पूरी योजना बनाकर वारदात को अंजाम देते थे। जिनसे पूछताछ जारी है। वहीं, पकड़े गए दो किशोर 15-16 वर्ष के है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button