भोपालमध्य प्रदेश

इंजीनियरिंग छात्रा से ओला राइडर ने किया दुष्कर्म; दो महिला मित्रों ने मारपीट कर सहयोग किया

इंजीनियरिंग छात्रा से ओला राइडर ने किया दुष्कर्म; दो महिला मित्रों ने मारपीट कर सहयोग किया

सूने घर में बहाने से ले जाकर दिया वारदात को अंजाम

बैतूल में एफआईआर के बाद कोलार पुलिस ने तीनों पर केस दर्ज किया

भोपाल, यशभारत। राजधानी में इंजीनियरिंग कॉलेज की एक 18 वर्षीय छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। छात्रा से ओला राइडर तरुण लोखंडे ने दुष्कर्म किया, जबकि उसकी दो महिला मित्रों – दिव्या गीत और रानी मरकाम – ने इस कृत्य में उसका पूरा सहयोग किया। तीनों आरोपियों पर छात्रा को धमकाने और मारपीट करने का आरोप भी है।
मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता मूल रूप से बैतूल जिले की रहने वाली है। यह घटना 22 नवंबर को हुई थी, जब आरोपी तरुण लोखंडे और दिव्या गीत पीड़िता को बहाने से राधापुरम के एक सूने घर में ले गए। वहां उनकी तीसरी साथी रानी मरकाम भी मौजूद थी।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार तरुण लोखंडे ने छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। जबकि दिव्या गीत और रानी मरकाम ने इस दौरान तरुण का साथ दिया, पीड़िता के साथ मारपीट की और उसे धमकी दी। आरोपियों ने घटना के आपत्तिजनक वीडियो और फोटो भी बना लिए थे, जिनका इस्तेमाल वे पीड़िता को वायरल करने की धमकी देने के लिए कर रहे थे। घटना से घबराई छात्रा ने बैतूल जाकर थाने में ‘शून्य पर’ मामला दर्ज कराया था। बैतूल से डायरी आने के बाद, कोलार पुलिस ने मुख्य आरोपी तरुण लोखंडे और उसकी सहयोगी महिला मित्रों दिव्या गीत व रानी मरकाम के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button