देश

बरही में बाघ का हमला: महिला गंभीर रूप से घायल, कटनी रेफर

कटनी, यशभारत। बरही क्षेत्र के ताली रोहनिया गाँव में बुधवार को एक बाघ के हमले में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। अचानक हुए इस हमले से क्षेत्र में दहशत का माहौल फैल गया है। ताली रोहनिया निवासी अशोक वर्मन की पत्नी पर खेत के पास अचानक एक बाघ ने हमला कर दिया। हमले में महिला को गहरी चोटें आईं। ग्रामीणों की मदद से उन्हें तुरंत बरही अस्पताल पहुंचाया गया। बरही अस्पताल में प्राथमिक उपचार देने के बाद महिला की हालत को गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें कटनी जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। परिजन और ग्रामीण महिला की सुरक्षा एवं जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं। घटना के बाद वन विभाग और स्थानीय प्रशासन ने ताली रोहनिया और आसपास के क्षेत्रों में गश्त और मॉनिटरिंग बढ़ा दी है। अधिकारियों का कहना है कि बाघ की मूवमेंट पर लगातार नजर रखी जा रही है ताकि ऐसे हादसे दोबारा न हों।

images 64

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button