कटनीमध्य प्रदेश

विजयराघवगढ़ बरही मार्ग पर ट्रैक्टर चालक ने बाइक सवार युवकों को मारी जोरदार ठोकर, युवक की मौत एक घायल

कटनी, यश भारत। रविवार की शाम लगभग 5:00 बजे विजयराघवगढ़ बरही मार्ग पर पानी के टंकी के ठीक सामने बजाज की पल्सर मोटरसाइकिल क्रमांक MP21Z.E8481 में सवार युवकों को ट्रैक्टर चालक ने जोरदार ठोकर मार दी जिससे युवक घायल हो गए वहां पर स्थानीय दुकानदारों ने विजयराघवगढ़ पुलिस को सूचना दी पुलिस ने 112 डायल से युवकों को शासकीय चिकित्सालय विजयराघवगढ़ भेजा जहां पर डॉक्टर ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया वही एक गंभीर रूप से घायल युवक को जिला चिकित्सालय कटनी रेफर कर दिया गया। गोरतलव है कि रविवार शाम लगभग 5 बजे पानी की टंकी के पास विजयराघवगढ से बरही की ओर जा रहे ट्रैक्टर वाहन क्रमांक एमपी 21AB4307 और पल्सर मोटरसाइकिल वाहन क्रमांक MP21 Z 8461 बरही से विजयराघवगढ़ की और आते समय कारी तलाई तिराहा पर आमने-सामने से जबरदस्त टक्कर हो गई जिससे एक युवक शत्रुघ्न कोल निवासी मुड़ेहरा थाना बड़वारा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा युवक सागर कोल निवासी मुड़ेहरा थाना बड़वारा गंभीर रूप से घायल हो गया जिसको गहन उपचार के लिए जिला चिकित्सालय कटनी रेफर कर दिया गया है।

मलवे का ढेर बना घटना की वजह

स्थानीय दुकानदार व प्रत्यक्ष दर्शियों ने बताया कि घटनास्थल पर मकान का निर्माण कार्य सामग्री रोड से गिट्टी और रेत का ढेर लगा हुआ है इसी रेत के ढेर से युवकों की बाइक फिसल गई और ट्रैक्टर में जाकर सीधे टकरा गई। भिडंत इतनी जोरदार थी की दोनो युवको के रक्त से सड़क लाल हो गई विजयराघवगढ़ पुलिस ने परिजनों को सूचना भेज दी है परिजनों के आने के बाद ही घटना की संपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सकेगी।
जानकारों की मांने तो विजयराघवगढ़ नगर के मेंन रोड में इसी तरह भवन निर्माण का मटेरियल जगह जगह रेत गिट्टी के ढेर लगे होने के कारण हादसा होने का भय लोगों को सताता रहता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button