
कैप्सूल परिवहन के नियमों में शक्ति से सिलेंडर की सप्लाई प्रभावित एचपी के सिलेंडर की हो रही मारामारी उपभोक्ता परेशान
जबलपुर, यश भारत। जबलपुर में पिछले कई दिनों से HP गैस सिलेंडर की आपूर्ति में लगातार देरी हो रही है, जिसके कारण उपभोक्ताओं में गहरी नाराजगी और निराशा देखी जा रही है। शहर के कई परिवार समय पर गैस नहीं मिल पाने से परेशान हैं। एचपी के होम डिलीवरी तो लगभग पूरी तरह से ढक ही हो गई है जो लोग एजेंसी में गैस लेने जा रहे हैं उन्हें भी खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है जहां लंबी-लंबी लाइन देखने को मिल रही है और कई दिनों के इंतजार के बाद भी लोगों को सिलेंडर नहीं मिल रहा है। यह है कारण जानकारी के अनुसार HP गैस कैप्सूल ट्रकों के माध्यम से मनेरी के रिफिल स्टेशन आती है उसके बाद यहां पर सिलेंडर में गैस भरी जाती है और फिर शहर में उसकी सप्लाई होती है।

कुछ दिन पहले राजस्थान में HP गैस कैप्सूल ट्रक के पलटने से हुए बड़े हादसे सहित, कुछ अन्य घटनाओं को ध्यान में रखते हुए सरकार ने गैस परिवहन से जुड़े मानक और सुरक्षा नियम पहले से अधिक कड़े कर दिए हैं। जिसके चलते बहुत से कैप्सूल से परिवहन का काम बंद कर दिया गया है। जिसकी वजह से सिलेंडर समय पर डिपो तक नहीं पहुँच पा रहे। परिणामस्वरूप उपभोक्ताओं तक डिलीवरी भी देर से पहुँच रही है। वितरण एजेंसियों ने भी स्वीकार किया है कि जब तक ट्रकों की क्लियरेंस प्रक्रिया सामान्य नहीं होती, सप्लाई में देरी बनी रह सकती है। जनता हो रही परेशान- लोगों का कहना है कि रोजमर्रा के कामकाज गैस पर निर्भर होते हैं और ऐसी स्थिति से घरेलू रसोई व्यवस्था बाधित हो रही है। उपभोक्ताओं ने प्रशासन और कंपनी से मांग की है कि जल्द से जल्द वैकल्पिक व्यवस्था बनाई जाए, ताकि गैस की कमी से होने वाली परेशानियाँ दूर हो सकें।






