जबलपुर

बड़े फुहारा के घमंडी चौक स्थित ‘अतिशय कलेक्शन’ में भीषण आग, रेडीमेड कपड़ों का लाखों का माल जलकर खाक

जबलपुर। शहर के व्यस्ततम बड़े फुहारा क्षेत्र के घमंडी चौक स्थित रेडीमेड गारमेंट की प्रतिष्ठित दुकान अतिशय कलेक्शन में देर शाम भीषण आग लग गई। आग लगते ही मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। दुकान से उठती लपटें देखते ही स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुकान बंद होने के कुछ समय बाद धुआं उठता देखा गया। प्रारंभिक अनुमान है कि आग संभवतः शॉर्ट सर्किट के कारण लगी है। कपड़ों और अन्य ज्वलनशील सामग्री के कारण आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया।सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। दमकल कर्मी दुकान का शटर तोड़कर अंदर दाखिल हुए और आग पर काबू पाने में जुटे हुए हैं। हालांकि, आग पर पूरी तरह नियंत्रण पाने में समय लग सकता है। नुकसान का आकलन अभी नहीं हो सका है, लेकिन प्रारंभिक तौर पर लाखों रुपये के स्टॉक के जलने की आशंका जताई जा रही है।स्थानीय व्यापारियों और राहगीरों की भीड़ मौके पर जमा है। पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर आसपास के क्षेत्र को घेराबंदी कर दिया है और आवागमन को नियंत्रित किया गया है।

अपडेट जारी है…

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button