जबलपुरमध्य प्रदेश

रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय में कार्यपरिषद बैठक के दौरान हंगामा,पुंगी बजाते हुए पहुंचे NSUI कार्यकर्ता

जबलपुर,यशभारत। रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय में गुरुवार को भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के कार्यकर्ताओ ने विश्वविद्यालय कार्यपरिषद की चल रही बैठक के दौरान जोरदार विरोध प्रदर्शन शुरू किया। छात्र-कार्यकर्ता बड़ी संख्या में पुंगी बजाते हुए मुख्य परिसर से बैठक कक्ष की ओर बढ़े। उनके अचानक प्रवेश से प्रशासनिक अधिकारियों और सुरक्षा कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। इस दौरान पुलिस और सुरक्षा कर्मियों ने छात्रों को रोकने का प्रयास किया, जिस पर हल्की झूमाझटकी की स्थिति भी उत्पन्न हो गई। छात्र-कार्यकर्ताओं ने कई बार कक्ष में जबरन प्रवेश करने का प्रयास किया, जिसके कारण चल रही कार्यपरिषद बैठक बाधित हो गई और अधिकारियों को बैठक रोककर हस्तक्षेप करना पड़ा।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button