जबलपुरमध्य प्रदेश

ट्रॉली बैग से 6 किलो गांजा बरामद,एक युवती और नाबालिक गिरफ्तार

जीआरपी ने अधारताल स्टेशन से पकड़ा

जबलपुर यश भारत। शहर में इन दिनों ट्रेन के जरिए गांजे की तस्करी के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं एक बार फिर से जीआरपी को गांजे की खेप पकड़ने में सफलता हासिल हुई है। जीआरपी ने चेकिंग के दौरान अधारताल स्टेशन से ग्रीन सिटी विजय नगर थाना निवासी एक युवती शिवानी खिचरे और उसकी साथ ही एक नाबालिक लड़की को धर दबोचा। जिनके पास से एक ट्रॉली बैग में रखा हुआ करीब 6 किलो गांजा बरामद हुआ जिसकी कीमत सवा लाख रुपए बताई जा रही है

जीआरपी के मुताबिक पूछताछ के दौरान आरोपी शिवानी और बालिका ने पैसों की लालच में रायपुर से गांजे की खेप जबलपुर लाना बताया। जीआरपी को पूछताछ में इस अवैध कारोबार में शामिल अन्य लोगों की जानकारी मिलने की उम्मीद है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button