जबलपुरदेशमध्य प्रदेशराज्य

अरुणाचल प्रदेश: हिमस्खलन में फंसे सेना के सभी जवानों की मौत, पीएम मोदी ने जताया शोक

अरुणाचल प्रदेश में भारी बर्फबारी और हिमस्खलन में फंसे भारतीय सेना के 7 जवानों की मौत गई है। भारतीय सेना ने इसकी आधिकारिक पुष्टि की है। ये जवान 6 फरवरी को अरुणाचल प्रदेश (Arunachal Pradesh) के कामेंग सेक्टर (Kameng Sector) में हिमस्खलन (Avalanche) की चपेट में आ गये थे। उनकी तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन भी चलाया गया था, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। भारतीय सेना की तरफ से बताया गया, ‘कामेंग सेक्टर के ऊंचाई वाले इलाके में हिमस्खलन की चपेट में आए सेना के सात जवानों के जान गंवाने की पुष्टि हो गई है। उनके शव हिमस्खलन स्थल से निकाल लिए गए हैं।’ आपको बता दें कि अरुणाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में बीते कई दिनों से मौसम खराब है और भारी बर्फबारी हो रही है।

अरुणाचल प्रदेश में ईटानगर के समीप डरिया पहाड़ पर 34 साल बाद और पश्चिम कामेंग जिले के रूपा शहर में दो दशक बाद बर्फबारी हुई। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि इस सीमावर्ती राज्य में तवांग (10,200 फुट), बोमडिला (7,923 फुट), मेचकुमला (6,200 फुट), जीरो (5,538 फुट) जैसे ऊंचे स्थानों और ईटानगर के समीप डरिया पहाड़ पर, पश्चिम कामेंग जिले के रूपा शहर में और डिबांग घाटी के अनीनी में भारी बर्फबारी हुई।स्थानीय सूत्रों के मुताबिक तवांग और बोमडिला में हर साल हिमपात होता है, लेकिन डरिया पहाड़ पर 34 साल के बाद बर्फबारी हुई, पिछली बार 1988 में हिमपात हुआ था। इस हादसे को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और पीएम मोदी ने भी दुख जताया है और उनके परिवारों के प्रति शोक-संवेदना व्यक्त की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon Join Yashbharat App
Notifications Powered By Aplu