जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य

आपसी झगड़े में बीच सड़क पर खड़ी कर दी कार, कॉलोनी वासियों का रास्ता दस दिन से बंद

सुखसागर कॉम्प्लेक्स में दो परिवारों के विवाद ने बढ़ाई परेशानी

जबलपुर। महानंदा रोड स्थित सुखसागर कॉम्प्लेक्स में दो परिवारों के बीच चल रहे आपसी झगड़े ने कॉलोनी के दर्जनों परिवारों की मुसीबत बढ़ा दी है। विवाद के चलते कमल असवानी परिवार द्वारा अपनी नई कार को पिछले 10 दिनों से कॉलोनी की मुख्य सड़क के बीच खड़ा कर दिया गया है, जिससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया है।दूसरी ओर, इस मामले में शिकायत करने वाला पक्ष राजकुमार असवानी परिवार है, जिन्होंने कॉलोनी वासियों के साथ मिलकर प्रशासन से हस्तक्षेप की मांग की है।कॉलोनी निवासियों के अनुसार मुख्य रास्ता बंद होने से एक्टिवा तक निकलना मुश्किल हो गया है। नगर निगम का कचरा वाहन, गैस सिलेंडर, सब्जी ठेला और अन्य आवश्यक सेवाएं अंदर नहीं आ पा रही हैं, जिससे परिवारों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है।निवासियों ने बताया कि दोनों परिवारों के बीच पिछले कुछ समय से विवाद चल रहा है और आए दिन गाली-गलौज एवं विवादित व्यवहार के कारण कॉलोनी का माहौल खराब हो रहा है। कई बार समझाने के बावजूद दोनों पक्ष अपनी जिद पर अड़े रहे, जिससे स्थिति बिगड़ती जा रही है।लोगों का कहना है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो यह विवाद किसी गंभीर घटना का रूप ले सकता है। कॉलोनी वासियों ने पुलिस अधीक्षक जबलपुर, एसडीएम गोरखपुर, थाना प्रभारी गोरखपुर और नगर निगम से रास्ता खुलवाने एवं विवाद नियंत्रित करने की मांग की है।

WhatsApp Image 2025 11 24 at 18.38.06 1

WhatsApp Image 2025 11 24 at 18.38.06

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button