मंडलाl जिले में कालपी मार्ग पर कुशमी गांव के पास दो बाइकों की टक्कर हो गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को निवास अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।
जानकारी के अनुसार, सुखदेव ओयाम (29) अपनी पत्नी सुलोचना ओयाम (24) और छोटे भाई जितेंद्र कुमार ओयाम (17) के साथ बाइक से निवास के साप्ताहिक बाजार से अपने गांव थानमगांव लौट रहे थे। तभी सामने से आ रहे अनूप सिंह (38), निवासी झिंझरा, की बाइक से कुशमी गांव के पास आमने-सामने टक्कर हो गई। घटना में अनूप सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही 112 डायल की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत निवास सीएचसी ले जाया गया। पुलिस को भी मामले की जानकारी दे दी गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Back to top button