भोपालमध्य प्रदेश

पुलिस ने पकड़ी अवैध पटाखों से भरी वैन, आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने पकड़ी अवैध पटाखों से भरी वैन, आरोपी गिरफ्तार
​भोपाल, यशभात: राजधानी की निशातपुरा पुलिस ने अवैध रूप से पटाखों (आतिशबाजी) का परिवहन कर रही एक मारुति वैन को पकड़ा है। पुलिस ने वैन चालक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ विस्फोटक अधिनियम समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है।
मिली जानकारी के अनुसार पुलिस की टीम सागर गैरेज जेल रोड पर वाहनों की चेकिंग के दौरान गांधी नगर की तरफ से आ रही एक मारुति वैन को रुकने का इशारा किया गया। वैन चालक ने रुकने के बजाय गाड़ी की रफ्तार बढ़ा दी और करोंद की तरफ भागने लगा। पुलिस टीम ने तत्काल पीछा करते हुए वैन को रतन कॉलोनी ग्राउंड के पास रोक लिया और चालक को दबोच लिया। पकड़े गए चालक ने अपना नाम संजय पवार (उम्र 50 वर्ष, निवासी अयोध्या नगर, भोपाल) बताया। वैन की तलाशी लेने पर उसमें भारी मात्रा में आतिशबाजी और फ़टाके भरे हुए मिले। ​पूछताछ में, आरोपी संजय पवार आतिशबाजी के परिवहन से संबंधित कोई वैध लाइसेंस या बिल प्रस्तुत नहीं कर सका। उसने बताया कि वह इन पटाखों को शादी पार्टियों में बेचने के लिए ले जा रहा था। इसके अलावा, वह मौके पर वैन के कागजात भी नहीं दिखा पाया।
​थाना प्रभारी मनोज पटवा ने बताया कि पुलिस ने वैन और उसमें भरी अवैध आतिशबाजी सामग्री को जब्त कर लिया है। आरोपी संजय पवार के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button