बीईओ कार्यालय का सहायक ग्रेड-2 अधिकारी 1500 की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई,वेतन और वेतन वृद्धि के एवज़ में मांगी थी रिश्वत

जबलपुर,यशभारत। वेतन एवं वेतन वृद्धि लगाने के लिए रिश्वत लेने वाले की मांग करने वाले बीईओ कार्यालय के सहायक ग्रेड-2 अधिकारी शशिकांत मिश्रा को जबलपुर लोकायुक्त की टीम ने 1500 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। बुधवार को विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में लोकायुक्त की इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया।
बरगी निवासी आवेदक नन्हे सिंह धुर्वे एक शाला एक परिसर पिपरिया जबलपुर में प्राथमिक शिक्षक के पद पर पदस्थ है जिसका ट्रांसफर जून 2025 में बालाघाट से जबलपुर हुआ था। ट्रांसफर के उपरांत आवेदक का वेतन एवं वेतन वृद्धि नहीं लगी थी जिस कारण आवेदक वेतन तथा वेतन वृद्धि लगाने के लिए बीईओ कार्यालय जबलपुर में आरोपी शशि कांत मिश्रा सहायक ग्रेड 2 से मिला आरोपी ने वेतन एवं वेतन वृद्धि लगाने के लिए रिश्वत की मांग की थी। जिसकी शिकायत आवेदक ने पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त जबलपुर के समक्ष की। शिकायत सत्यापन उपरांत आज दिनांक 20.11. 2025 को आरोपी को ₹1500 रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया। आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधन)2018 की धारा-7,13(1)B, 13(2) के अंतर्गत कार्यवाही की जा रही है।
*ट्रेप दल सदस्य-दल में प्रभारी राहुल गजभिए, ट्रेपकर्ता बृजमोहन सिंह नरवरिया निरीक्षक जितेंद्र यादव की भूमिका रही।







