जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

वायुसेना का ट्रेनर विमान, प्रशिक्षण उड़ान के दौरान हुआ क्रैश पायलट सुरक्षित

प्रशिक्षण उड़ान के दौरान हुआ हादसा

वायुसेना का ट्रेनर विमान, प्रशिक्षण उड़ान के दौरान हुआ क्रैश पायलट सुरक्षित

प्रशिक्षण उड़ान के दौरान हुआ हादसा

चेन्नई में सेना का एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। जानकारी के मुताबिक, विमान सामान्य प्रशिक्षण मिशन का हिस्सा था। वहीं इस हादसे के बाद भारतीय वायु सेना ने जानकारी देते हुए बताया कि उड़ान सामान्य प्रशिक्षण मिशन का हिस्सा था। फिलहाल हादसे की जांच के आदेश दे दिए हैं।

trainer aircraft of the Indian Air Force on a routine training mission crashed near Tambram, Chennai

भारतीय वायुसेना का एक पीसी-7 पिलाटस बेसिक ट्रेनर विमान शुक्रवार को नियमित प्रशिक्षण उड़ान के दौरान तम्बरम, चेन्नई के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। खुशकिस्मती से पायलट समय रहते सुरक्षित बाहर निकल आया, इसलिए किसी जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है।

हादसे की जांच के लिए कमेटी गठित
वायुसेना ने बताया कि उड़ान सामान्य प्रशिक्षण मिशन का हिस्सा थी। हादसे के सही कारणों का पता लगाने के लिए कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी (जांच कमेटी) गठित कर दी गई है, जो घटना की विस्तृत जांच करेगी। घटना स्थल पर राहत और सुरक्षा टीमों को तुरंत भेजा गया। स्थानीय प्रशासन ने भी वायुसेना की मदद की है। इस हादसे के बाद वायुसेना ने कहा कि उड़ानों की सुरक्षा उनकी सबसे बड़ी प्राथमिकता है और जांच रिपोर्ट आने के बाद जरूरी कदम उठाए जाएंगे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button