भोपालमध्य प्रदेश

स्कूल न जाने पर मां की फटकार से दुखी 12वीं की छात्रा ने की आत्महत्या

स्कूल न जाने पर मां की फटकार से दुखी 12वीं की छात्रा ने की आत्महत्या
रातीबड़ में दिल दहला देने वाली घटना, पुलिस ने शुरू की जांच
भोपाल, यशभारत। राजधानी के रातीबड़ इलाके में मां की डांट से आहत होकर 12वीं की एक छात्रा ने जहर खाकर अपनी जान दे दी। छात्रा ने मंगलवार रात को जहरीला पदार्थ खाया, जिसके बाद बुधवार सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतका की पहचान पायल तिलक (17) पिता सुरेश तिलक के रूप में हुई है, जो बड़झिरी गांव में रहती थी। बताया जा रहा है कि मंगलवार को पायल स्कूल नहीं गई थी। इस बात से नाराज होकर उसकी मां ने उसे जमकर फटकार लगाई। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मां की डांट से पायल बहुत दुखी थी और दिन भर खामोश रही।
रात को खाया जहर
मंगलवार की देर रात पायल की तबीयत बिगड़ने लगी और उसे उल्टियां होने लगीं। जब उसके बड़े पापा ने कारण पूछा, तो उसने कुछ नहीं बताया। तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर परिजन उसे तत्काल अस्पताल ले गए, लेकिन बुधवार तड़के उसने दम तोड़ दिया।
रातीबड़ पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। गांधी मेडिकल कॉलेज में पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button