देश

अभिनेता गोविंदा की तबीयत बिगड़ी, अचानक हुए बेहोश, जुहू के अस्पताल में भर्ती

चिकित्सकों की गहन निगरानी में

मुंबई,यशभारत। बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा की तबियत मंगलवार रात 8 बजे अचानक बिगड़ गई. खबरों के मुताबिक, डिसओरिएंटेशन के कारण उनकी सेहत बिगड़ी. उन्होंने डॉक्टरों की सलाह पर दवा दी गई और रात को एक बजे उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया. उनके कई सारे मेडिकल टेस्ट किए गए हैं, जिनकी रिपोर्ट का इंतजार है. उनके दोस्त और लीगल एडवाइजर ललित बिंदल ने ये जानकारी दी है. पूर्व सांसद गोविंदा को बेहोश होने के बाद अस्पताल ले जाया गया. 61 साल के गोविंदा को क्रिटीकेयर हास्पिटल में एडमिट कराया गया है. वो अभी चिकित्सकों की गहन निगरानी में हैं.

गोविंदा को एक साल पहले गलती से लाइसेंसी पिस्टल से गोली लग गई थी, तब मुंबई में घर पर रिवॉल्वर उनके हाथ से फिसली थी और गोली उनके बायें घुटने में लगी थी. गोविंदा की बेटी टीना उन्हें अस्पताल ले गई थीं, जहां ऑपरेशन के बाद गोली निकाली गई थी. पुलिस ने भी इस घटना को लेकर उनसे पूछताछ की थी. गोविंदा के लिए फैंस ने तब काफी दुआएं की थीं. कई स्टार भी उनसे मिलने पहुंचे थे. उनकी बेटी टीना आहूजा ने हाल ही में उस घटना के बारे में खुलकर बात की थी.

बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा की सेहत को लेकर उनके परिवार की ओर से अभी कोई हेल्थ अपडेट नहीं आया है. हालांकि उनकी हालात सामान्य है. जल्दी ही इस पर अपडेट आने की संभावना है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button