भोपाल में 27 साल की मॉडल की संदिग्ध मौत, बॉयफ्रेंड अस्पताल में छोड़कर भागा

भोपाल में 27 साल की मॉडल की संदिग्ध मौत, बॉयफ्रेंड अस्पताल में छोड़कर भागा
प्राइवेट पार्ट और बॉडी पर मिले चोट के निशान
भोपाल, यशभारत। राजधानी में 27 साल की मॉडल खुशबू अहिरवार उर्फ खुशी वर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। खुशी वर्मा को उसका लिव-इन-पार्टनर कासिम सोमवार तड़के इंदौर रोड भैंसाखेड़ी स्थित एक अस्पताल में गंभीर हालत में छोड़कर फरार हो गया। डॉक्टरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार युवती के परिजनों ने कासिम पर हत्या का गंभीर आरोप लगाया है। मृतका की मां ने दावा किया है कि खुशबू के प्राइवेट पार्ट सहित शरीर के अन्य हिस्सों (कंधे और चेहरे) पर चोट के गहरे निशान मिले हैं, जो हत्या की ओर इशारा करते हैं।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार खुशबू अहिरवार उर्फ खुशी वर्मा कासिम नाम के युवक के साथ लिव-इन-रिलेशन में रह रही थी। कासिम उसे अस्पताल में भर्ती कराने के बाद भाग गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है।मामले की गंभीरता को देखते हुए, मृतका का पोस्टमॉर्टम गांधी मेडिकल कॉलेज में मजिस्ट्रेट और युवती के परिजनों की मौजूदगी में कराया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों का खुलासा होगा और उसके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
खुशबू अहिरवार बीए फर्स्ट ईयर के बाद पढ़ाई छोड़ चुकी थीं और मॉडलिंग के साथ एक कैफे में भी काम करती थीं। पुलिस अब फरार बॉयफ्रेंड कासिम की तलाश में जुट गई है।







