जबलपुरमध्य प्रदेश

सिख एजुकेशन सोसाइटी दवारा गुरु नानक मिलन समारोह का आयोजन

अंतर्विद्यालीन प्रतिस्पर्धाओ का भी हुआ आयोजन

जबलपुर,यशभारत। सिख एजुकेशन सोसाइटी एवं हरी सिंह रुपराह कला, वाणिज्य एवं विधि महाविद्यालय के सयुंक्त तत्वाधान में 6 और 8 नवम्बर को श्री गुरु नानक मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर अंतर्विद्यालीन प्रतिस्पर्धाओ का भी आयोजन हुआ। जिसमे कर्नल सरदार अवतार सिंह पवार मध्य प्रदेश केंद्रीय श्री गुरु सिंघ सभा भोपाल विंग के अध्यक्ष, राधे लाल गुप्ता सीनियर अधिवक्ता अध्यक्ष, मध्य प्रदेश स्टेट बार काउन्सिल, सरदार राजिंदर सिंह अध्यक्ष, सरदार मंजीत सिंह सचिव, जबलपुर सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी,अशोक रोहाणी विधायक केंट और सभी गुरुद्वारों के अध्यक्ष, सचिव और सिख शैक्षणिक संस्थाओ के अध्यक्ष, सचिव उपस्थित रहे इस अवसर पर जबलपुर के सभी कीर्तनीय जत्थों का सम्मान किया गया जिनके सम्मान की सभी ने भूरी-भूरी प्रशंशा की l

कार्यक्रम की अद्यक्ष्ता वरिष्टतम सदस्य सरदार इन्दर पाल सिंह रूपराह तथा पुरूस्कार वितरण श्रीमती अमृत कौर रूपराह अध्यक्ष, सिख एजुकेशन सोसाइटी के द्वारा सभी गणमान्य सदस्यो के हाथो संपन्न करवाया l प्रतीस्पर्धाओ में मुख्य आकर्षण का केंद्र श्री गुरु ग्रन्थ साहिब जी की बाणी में श्री कृष्ण जी का वर्णन के ऊपर विद्याथियो द्वारा लिखा निबंध रहा धन धन ओ राम बेन बाजे l मधुर मधुर धुन अनहत गाजे ll सिख एजुकेशन सोसाइटी दवारा पिछले 20 वर्षो से श्री गुरु नानक मिलन समारोह का आयोजन किया जा रहा है l

WhatsApp Image 2025 11 09 at 11.09.45

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button