जबलपुरमध्य प्रदेश

कल की तुलना में 4 डिग्री नीचे उतरा पारा,तापमान में गिरावट का क्रम शुरू

न्यूनतम तापमान 16.3 किया गया दर्ज़

जबलपुर,यशभारत। संस्कारधानी में मंगलवार की सुबह मौसम पूरी तरह से खुला रहा। सुबह हल्की ठंड और हल्की धुंध के साथ दिन की शुरुआत हुई, वहीं सूरज निकलने के बाद मंद धूप और हल्की गर्माहट बनी रही लेकिन मौसम विभाग के अनुसार अब मौसम खुलने के बाद तापमान में गिरावट का क्रम शुरू हो गया है। सोमवार को जहां न्यूनतम तापमान 20.4 डिग्री दर्ज किया गया था वही आज मंगलवार को न्यूनतम तापमान 16.3 पर पहुंच गया 24 घंटे में चार डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।

स्थानीय मौसम कार्यालय प्रभारी डीके तिवारी के अनुसार आसपास अभी कोई भी सिस्टम एक्टिव नहीं है और बादल छट रहे हैं जिसके कारण आने वाले दिनों में ठंडक का एहसास और बढ़ने की संभावना बढ़ गई है। सोमवार की सुबह न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो रविवार की तुलना में एक डिग्री कम था। स्थानीय मौसम कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार रविवार 2 नवंबर को सुबह न्यूनतम तापमान 21.5 डिग्री दर्ज किया गया था जो सामान्य से 5 डिग्री अधिक था।3 अक्टूबर को एक पायदान नीचे गिरकर 20 डिग्री पर पहुंच गया और मंगलवार को यह 16.3 डिग्री हो गया यह सिलसिला अब आने वाले दिनों में भी जारी रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button