सतना। अमरपाटन में रविवार तड़के फिर गोलियों की गूंज सुनाई दी। घटना सुबह करीब 4 बजे की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, पुनीत पटेल नामक युवक को गोली लगी है, जिसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सूत्रों के मुताबिक, मामला राजनीतिक रंजिश से जुड़ा हुआ माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि अमरपाटन विधानसभा क्षेत्र में इन दिनों बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) और कांग्रेस के बीच घमासान चल रहा है। विशेष सूत्रों का कहना है कि घायल पुनीत पटेल बीएसपी से जुड़े हुए हैं और गोली कांग्रेस समर्थित लोगों ने चलाई।
घटना के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें घायल पुनीत पटेल अस्पताल में इलाज के दौरान कुछ बयान देते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में पुनीत का कहना है—
“गोली चलाने वाले ने कहा कि विपक्ष में काम करोगे? विधायक से बढ़कर हो गए हो… और गोली चला दी।”
फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि “पूरी सच्चाई जांच के बाद ही सामने आएगी।”
Back to top button