मध्य प्रदेशराज्य

मंडला के साइकिलिस्ट हेमंत खरे K2K दल में शामिल :  17 दिन में तय करेंगे कश्मीर से कन्याकुमारी का 4000 KM सफर

Table of Contents

मंडलाl जिले के साइकिलिस्ट हेमंत खरे ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए देश के सबसे बड़े साइकलिंग अभियान के-2-के (कश्मीर से कन्या कुमारी) में अपनी जगह बनाई है। यह यात्रा 01 नवंबर को श्रीनगर से शुरू होकर 17 नवंबर को कन्याकुमारी में संपन्न होगी, जिसके दौरान साइकिलिस्ट लगभग 4000 किलोमीटर की दूरी 17 दिनों में तय करेंगे। यह राष्ट्रीय स्तर का अभियान मिनिस्ट्री ऑफ यूथ अफेयर्स एंड स्पोर्ट्स, फिट इंडिया मूवमेंट और स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर आयोजित किया जा रहा है। जानकारी अनुसार इस मैराथन साइकिल यात्रा के लिए देशभर से करीब 2000 प्रतिभागियों ने आवेदन किया था, जिनमें से अत्यंत कठिन चयन प्रक्रिया के बाद मात्र 150 साइकिलिस्टों को चुना गया है। मध्यप्रदेश से मंडला के हेमंत खरे पिता स्व. बलवंतराव खरे का चयन इस दल में हुआ है, और वे सफर प्रारंभ करने के लिए श्रीनगर पहुंच चुके हैं।

बताया गया कि यह यात्रा एशिया की सबसे बड़ी और लंबी संगठित साइकिलिंग एक्सपीडिशन मानी जा रही है। इसका मुख्य उद्देश्य देश भर में वन नेशन, वन राइड, वन स्पिरिट का संदेश देना है, जो राष्ट्रीय एकता, स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देगा। बताया गया कि हेमंत खरे पूर्व में नर्मदा परिक्रमा साइकिल यात्रा भी सफलतापूर्वक पूरी कर चुके हैं और वे जिले के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत माने जाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button