भोपालमध्य प्रदेश

भोपाल में गर्मी का असर बरकरार, आज पारा 40 डिग्री के करीब हवा की रफ्तार 20 किमी प्रतिघंटा, अगले सप्ताह तापमान में गिरावट के संकेत

Heat persists in Bhopal; mercury nears 40°C today Wind speed at 20 km/h; signs of a drop in temperature next week

भोपाल में गर्मी का असर बरकरार, आज पारा 40 डिग्री के करीब

हवा की रफ्तार 20 किमी प्रतिघंटा, अगले सप्ताह तापमान में गिरावट के संकेत

भोपाल यश भारत। राजधानी भोपाल में शनिवार को गर्मी का असर बना रहा। मौसम विभाग के अनुसार शहर का न्यूनतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि दिन का अधिकतम तापमान 39.9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। दिनभर तेज धूप और उमस भरी गर्मी से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। भोपाल में हवा की गति 20.2 किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की गई, जिससे गर्म हवाओं के बीच कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक आगामी दिनों में तापमान में हल्की गिरावट देखने को मिल सकती है। रविवार और सोमवार को अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री सेल्सियस, मंगलवार को 34.7 डिग्री, बुधवार को 35.2 डिग्री, गुरुवार को 35.1 डिग्री तथा शुक्रवार को 35 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button