जबलपुरमध्य प्रदेश

जमीनी विवाद पर अधेड़ की हत्या वारदात से गांव में फैली सनसनी, कुंडम थाने के राजा इमलई में देर रात घटना

जबलपुर यशभारत। बीती रात जिले के कुंडम थाना क्षेत्र के अंतर्गत राजाईमलई ग्राम में एक 56 वर्षीय अधेड़ की लाठी डंडों से मारपीट कर उसकी हत्या कर दी गई घटना की जानकारी जैसे ही सुबह ग्रामीणों को लगी तो कुछ ही देर में पीड़ित के घर ग्रामीणों के भीड़ जमा हो गई। उक्त घटना की सूचना पुलिस को मिलते ही वह मौके पर पहुंची और प्रारंभिक कार्रवाई के उपरांत शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रवाना करते हुए घटना की पड़ताल शुरू कर दी गई है। उक्त घटना के संबंध में पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि राजा इमलई निवासी 56 वर्षीय पंचम लाल का मोहल्ले में ही रहने वाले एक व्यक्ति से काफी समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था बीच में दोनों के बीच इसी बात को लेकर गाली-गलौज भी हुआ करती थी। रात में पुनः पंचम का मोहल्ले के एक व्यक्ति से विवाद हो गया जिसमें पहले दोनों के बीच में गाली गलौज हुई उसके बाद मोहल्ले के ही एक
व्यक्ति ने उसके ऊपर लात घुसा हुआ डंडों से हमला कर दिया। घटना के बाद किसी तरह से घायल अपने घर पहुंचा और कुछ देर के बाद उसने दम तोड़ दिया। पुलिस द्वारा इस पूरे घटनाक्रम को गंभीरता से लेते हुए पीड़ित एवं आरोपी पक्ष से कथन लेकर वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी के विरुद्ध शिकंजा करते हुए घटना को विवेचना में लिया है।

13

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button