जबलपुरमध्य प्रदेश
हाईवे पर हुई लूट के आरोपी शिकंजे मै

जबलपुर यश भारत। बरगी थाना क्षेत्र में हाईवे पर हुई लूट की घटना के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों ने घटना के दौरान पीड़ित के साथ मारपीट भी की थी। जिसकी शिकायत बरगी थाने में दर्ज कराई गई थी। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना बरगी में 3 अगस्त को रामसिंह उर्फ भूरा पटैल उम्र 49 वर्ष निवासी पटैल मोहल्ला बरगी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि गट्टू ढाबा के पास एनएच 34 रोड़ में पान की दुकान चलाता है दिनांक 2 तारीख को रात लगभग 11-30 बजे अपनी पान की दुकान बंद करके अपनी मोटर सायकल क्रमांक एमपी 20 एम व्ही 7616 में पेट्रोल भरवाने के लिये एचपी पेट्रोल पम्प खमरिया जा रहा था।रात लगभग 11-30 बजे 12 बजे के बीच गट्टू ढाबा और चूरिया मोड़ के पहने एनएच 34 रोड़ पर एक मोटर सायकल में तीन व्यक्ति बरगी तरफ से आकर उसके आगे मोटर सायकल क्रमांक एमपी 20 जेड सी 6218 लगाकर रोक कर उसके साथ गाली गलौज करते पैसों की मांग करने लगे, पैसे नही देने पर मोटर सायकल में बैठे तीनों व्यक्ति उतरे, एक व्यक्ति ने उसे पकड़ लिया और दूसरे व्यक्ति ने उसे लाठी से मारकर रोड़ पर गिरा दिया तीसरे व्यक्ति ने उसकी जेब में हाथ डालकर पेंट की जेब में रखे 5 हजार रूपये तथा दूसरी जेब में 130 रूपये कुल 5 हजार 130 रूपये तथा उसका रेडमी कम्पनी का 5 जी मोबाइल छीन लिये एवं उसकी मोटर सायकल क्रमांक एमपी 20 एम व्ही 7616 छुड़ाकर मारपीट कर जान से मारने की धमकी देते हुये तीनों उसके साथ लूट कर जबलपुर तरफ भाग गये।
थाना बरगी में दिनांक 3 तारीख को रामसिंह उर्फ भूरा पटेल उम्र 49 वर्ष निवासी पटैल मोहल्ला बरगी ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि दिनांक 02.8.25 को वह अपने दुकान बंद कर पेट्रोल लेने के लिये निगरी पेट्रोल पंप पर जा रहा था एनएच 34 रोड़ पर एक मोटर सायकिल मे अज्ञात 04 लडके आये एवं उसके साथ बेसबाल के डंडे से मारपीट कर उसका मोबाईल रेडमी कम्पनी का , मोटर सायकल क्रमांक एमपी 20 एम व्ही 7616 एंव नगदी 5130 रूपये छीनकर जबलपुर की ओर भाग गये । रिपोर्ट पर थाना बरगी मे अपराध क्र 355/25 धारा 296,309 (4), 351(2), 3 (5) बीएनएस का कायम किया जाकर विवेचना में लिया गया ।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंजना तिवारी एवं नगर पुलिस अधीक्षक बरगी श्री अंजुल अयंक मिश्रा के मार्गनिर्देशन में थाना प्रभारी बरगीजितेन्द्र पाटकर के नेतृत्व में टीम गठित कर लगायी गयी।
दौरान विवेचना के सीसीसीटीव्ही फुटेज खंगाले गये, मिले फुटेज के आधार पर गाडी नम्बर चिन्हित करते हुये मुखबिरों को लगाया गया।4.तारीख को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि दो मोटर सायकिलो पर चिन्हित हुलिये के 2 युवक धाधरा रोड पर घूम रहे है, सूचना पर तत्काल धाधरा रोड पर दबिश दी जहॉ मोटर साईकल क्र एमपी 20 एमवी 7616 एवं मोटर साईकल क्र एमपी 20 जेडसी 6218 लिये 2 युवक दिखे जिन्हें घेराबंदी कर पकडा पूछताछ पर दोनों ने अपने नाम अमन पटेल पिता रवि पटेल उम्र 19 वर्ष निवासी क्रेशर बस्ती नाला के किनारे थाना तिलवारा एवं अरुण रजक पिता नारायण रजक उम्र 19 वर्ष निवासी .दुर्गा नगर परसवाडा थाना संजीवनी नगर बताये मोटर सायकिलो के सम्बंध मे सघन पूछताछ करने पर अरूण ने एमपी 20 जेडसी 6218 मोटर सायकिलज स्वयं की होना तथा मोटर साईकल क्र एमपी 20 एमवी 7616 एवं 1 मोबाईल तथा नगदी रूपये को बरगी अतर्गत एनएच 34 रोड़ में दोनों ने अपने अन्य दो साथियों के साथ मिलकर छीनना बताते हुये छीनी हुई मोटर सायकिल अमन पटेल के पास होना तथा छीना हुआ मोबाईल एवं नगदी रूपये अन्य दो साथियो के पास होना बताये।
पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर मोटरसाइकिल क्र एमपी 20 एमवी 7616 एवं नगदी 130 रूपये तथा घटना में प्रयुक्त मोटर साईकल क्र एमपी 20 जेडसी 6218 जप्त करते हुये दोनों को प्रकरण में विधिवत गिरफ्तार कर मान्नीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है तथा अन्य 2 आरोपियों की तलाश जारी है।





