इंदौरजबलपुरभोपाल

इंदौर के केमिकल गोडाउन में भीषण आग: दो महिलाएं जिंदा जलीं 

इंदौर के केमिकल गोडाउन में भीषण आग: दो महिलाएं जिंदा जलीं 

 भोपाल, यशभारत: इंदौर में शनिवार शाम राऊ क्षेत्र के पास आरआर कैट रोड पर स्थित एक केमिकल गोडाउन में भीषण आग लगने से दो महिलाओं की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि यह हादसा देवउठनी ग्यारस की पूजा के लिए दीया जलाने के कारण हुआ, जिसकी लपटों ने गोडाउन में रखे अत्यधिक ज्वलनशील थिनर के ड्रम को तुरंत अपनी चपेट में ले लिया।

ऐसे हुआ हादसा:

हादसा शनिवार शाम करीब 6.30 बजे हुआ। चश्मदीदों के अनुसार, गोडाउन में देवउठनी ग्यारस की पूजा की जा रही थी। जैसे ही दीया जलाया गया, उसकी लौ के संपर्क में आने से पास रखे थिनर ने आग पकड़ ली।

आग इतनी तेज़ी से फैली कि गोडाउन के अंदर मौजूद रामकली (50) और ज्योति (48) को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला। उनकी साड़ियों में आग लग गई और वे गोडाउन के भीतर ही जल गईं।

गोडाउन में मौजूद कुछ बच्चे भागकर बाहर निकलने में सफल रहे, जिन्होंने घटना की पुष्टि की।

रेस्क्यू ऑपरेशन:

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची। गोडाउन से धुआं और लपटें उठती देख इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

करीब सवा घंटे की मशक्कत के बाद, यानी 7.45 बजे, फायर ब्रिगेड और एसडीईआरएफ (SDERF) की टीम ने आग पर काबू पाया।

रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान दोनों महिलाओं के शव बरामद किए गए।

गोडाउन में रखे थे थिनर के ड्रम:

डीसीपी (ज़ोन-1) कृष्ण लालचंदानी ने बताया कि जिस गोडाउन में आग लगी, वह राऊ निवासी भैया लाल मुकाती का है, जिसे सिंधी कॉलोनी के सूरज वाधवानी ने किराए पर लिया था। गोडाउन का इस्तेमाल थिनर स्टोर करने के लिए किया जा रहा था, जो आग के तेज़ी से फैलने का मुख्य कारण बना। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button