जबलपुरमध्य प्रदेश

चंडी मेला देखकर आ रहे युवक को घोंपा चाकू

रांझी थाना अंतर्गत मडई मस्जिद के पास की घटना

जबलपुर यश भारत। रांझी थाना अंतर्गत मडई मस्जिद के पास बीती रात करीब 11:15 बजे चंडी मेला देखकर लौट रहे एक युवक पर क्षेत्र के ही एक तत्व ने चाकू से हमला बोल दिया जिससे उसकी जा जिससे उसकी जांघ में गंभीर चोट आई है। आरोपी ने शराब पीने के लिए पैसे मांगे थे और मना करने पर घटना को अंजाम दे डाला।

घायल अजय ठाकुर की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी सुल्तान खान के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। प्रार्थी ने शिकायत में बताया है कि रात 11:00 बजे गोकलपुर से चंडी मेला देखकर वापस लौट रहा था तभी मस्जिद के पास सुल्तान मिला और ₹100 दारु पीने के लिए मांगने लगा मना करने पर उसने अपनी पास रखा चाकू निकाला और मार दिया घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया जिसकी तलाश की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button