यश भारत प्राइम टाइम विद आशीष शुक्ला’ का इंडिया न्यूज़ पर सफल प्रसारण, दर्शकों ने सराहा

जबलपुर, यश भारत। ‘यश भारत’ की नई पहल के तहत शुरू किया गया कार्यक्रम ‘यश भारत प्राइम टाइम विद आशीष शुक्ला’ अब सेटेलाइट न्यूज़ चैनल इंडिया न्यूज़ एमपी-सीजी पर प्रसारित किया गया। कार्यक्रम के प्रसारण के बाद बड़ी संख्या में दर्शकों ने इसे देखा और इसकी सराहना की।
इस कार्यक्रम में बॉलीवुड अभिनेता गोविंद नामदेव का विशेष इंटरव्यू लिया गया, जिसे यश भारत संस्थापक आशीष शुक्ला ने संचालित किया। यह विशेष इंटरव्यू ‘यश भारत’ के मुंबई कार्यालय में रिकॉर्ड किया गया था, जहां विभिन्न समसामयिक विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।
यह कार्यक्रम ‘यश भारत’ के संस्थापक आशीष शुक्ला द्वारा प्रारंभ किया गया है, जिसका उद्देश्य क्षेत्रीय मुद्दों, समसामयिक विषयों और विशिष्ट व्यक्तित्वों से जुड़ी सार्थक चर्चाओं को एक व्यापक मंच प्रदान करना है। प्रिंट और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लोकप्रियता के बाद अब सेटेलाइट चैनल पर प्रसारण ‘यश भारत’ के लिए एक नई और महत्वपूर्ण शुरुआत है।
इंडिया न्यूज़ जैसे बड़े प्लेटफॉर्म पर प्रसारण के चलते कार्यक्रम की पहुंच और अधिक बढ़ी है, जिससे दर्शकों को गुणवत्ता पूर्ण कंटेंट देखने को मिल रहा है। दर्शकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया यह संकेत देती है कि ‘यश भारत’ का यह प्रयास आगे भी निरंतर जारी रहेगा और इसी तरह के प्रभावी कार्यक्रमों के माध्यम से अपनी पहचान और मजबूत करेगा।







