बेखौफ चोर दिन दहाड़े दे रहे घटनाओं को अंजाम

जबलपुर यश भारत। शहर में चोरों की रोशनी कितने बुलंद हैं इसका अंदाजा हाल ही में सामने आई चोरी की कुछ घटनाओं से सहज ही लगाया जा सकता है। रात की तो छोड़ो अब तो दिनदहाड़े घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है। चोरों के हौसले इतने बुलंद नजर आ रहे है की पलक झपकते ही दुकान के सामने से एलसीडी टीवी ही उड़े। उक्त घटना आधारताल थाना अंतर्गत सुहागी से सामने आई है और इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है. घटना की शिकायत अधारताल पुलिस में भी की गई है और पुलिस सीसीटीवी कैमरे की मदद से आरोपी का सुराग लगाने में लगी है। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार सुहागी मुख्य मार्ग की है। यहां पर अशोकनगर आधारताल के रहने वाले आयुष पिता अजय सिंह की टीवी और दूसरे इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की दुकान आयुष इंटरप्राइजेज नाम से दुकान है। मंगलवार शाम 4:30 के करीब जब आयुष दुकान में अंदर कुछ काम कर रहा था तभी एक एक्सेस गाड़ी में दो अज्ञात तत्व आए और दुकान की बाहर रखा एलसीडी टीवी उठाकर चलते बने सब कुछ इतनी जल्दी में हुआ कि कोई कुछ समझ ही नहीं पाया। यह पूरी घटना सीसीटीवी में भी कैद हो गई है। बाद में उक्त घटना की शिकायत आधारताल पुलिस को की गई। पुलिस पतासाजी शादी करने में लगी है।इसी तरह की घटना रविवार की शाम को उस समय सामने आई जब
दिनदहाड़े भैंस उठा कर ले गये चोर। उक्त घटना के संबंध में सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार न्यू रामनगर अमखेरा रोड मोड से दिन दहाड़े अज्ञात चोर एक पिकअप वाहन में भैंस उठा कर ले गये। बताया जाता है कि यहां पर प्रतिदिन एक बुजुर्ग भैंस चराने के लिए आता था इस दौरान यह घटना अंजाम दी गई इस घटना की शिकायत भी पुलिस में की गई है।
सूने घर भी निशाने पर
शहर में आए दिन सामने आ रही चोरी की घटनाओं में ज्यादातर घटनाएं सूने घरों में भी अंजाम दी जा रही है। हाल ही में गोरा बाजार थाना क्षेत्र में तीन सूने घरों का ताला तोड़कर चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया गया। इन घटनाओं में अज्ञात चोर नगदी और जेवरात चुराकर ले गए हैं। इन घटनाओं की रिपोर्ट भी पुलिस में दर्ज कराई गई है। यह सभी घटनाएं चोरों के बुलंद हौसलों को उजागर करती हैं। शायद ही कोई दिन ऐसा बीत रहा होगा जब किसी न किसी थाना क्षेत्र में चोरी की घटना सामने ना आ रही हो।







