भोपाल

कोलार में भाजपा नेता के साथ मारपीट, कार्यकर्ताओं ने किया विरोध प्रदर्शन

कोलार में भाजपा नेता के साथ मारपीट, कार्यकर्ताओं ने किया विरोध प्रदर्शन

भोपाल यश भारत। कोलार क्षेत्र में भाजपा नेता राज शर्मा के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घटना अकबरपुर क्षेत्र की बताई जा रही है, जहां तीन अज्ञात युवकों ने भाजपा नेता पर हमला कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में कोलार थाने पहुंच गए और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए नारेबाजी की। सूत्रों के अनुसार, भाजपा नेता राज शर्मा किसी काम से अकबरपुर गए थे, तभी रास्ते में तीन युवकों ने उन्हें रोक लिया और मारपीट शुरू कर दी। घटना के बाद घायल राज शर्मा ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस घटना को लेकर भाजपा नेताओं ने भी नाराजगी व्यक्त की है और कहा है कि यह कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है। वहीं, पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान कर ली गई है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है साथ ही अकबरपुर क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button