इंदौरग्वालियरजबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

शादीशुदा महिला से गैंगरेप:तीन आरोपियों की वारदात, मेट्रो स्टेशन के पास झाड़ियो से जान बचाकर भागी महिला

एक गुमशुदा महिला के साथ गैंग रेप का मामला सामने आया है। इस मामले में तीन आरोपियों को पुलिस ने नामजद किया है। जिसमें एक ऑटो रिक्शा चालक भी शामिल है। एक आरोपी महिला को मदद के बहाने अपने घर ले गया और रात में छोड़ने के बहाने दोस्तों के साथ मिलकर सुपर कॉरिडोर पर महिला के साथ गैंग रेप किया।

इसके बाद आरोपी रात दो बजे उसे घर छोड़कर भाग गए। महिला के पति ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया था। जब महिला वापस आई तो पूरे घटनाक्रम से पर्दा उठ गया। मल्हारगंज पुलिस ने जनता कॉलोनी में रहने वाली 25 साल की महिला की शिकायत पर गैंग रेप का मामला दर्ज किया है।

इस मामले में पुलिस ने गणेश निवासी नैनोद मल्टी, गांधीनगर, उसके दोस्त राहुल और अमन को आरोपी बनाया है। गणेश मैजिक (ऑटो रिक्शा) चलाता है। वही बहाने से महिला को अपने घर ले गया। रात में खाना खाने के बाद उसे छोड़ने की बात की और सुपर कॉरिडोर पर ले जाकर उसके साथ गैंग रेप किया।

मल्हारगंज पुलिस के मुताबिक महिला 16 अक्टूबर की शाम अपने घर से बिना बताए निकली थी। महिला जब बड़ा गणपति चौराहे पर पहुंची, तो यहां मैजिक चालक गणेश ने उसे बातचीत की। महिला उसकी गाड़ी में बैठी तो गणेश ने पूछा कि उसे कहां जाना है। महिला ने जवाब नहीं दिया।

गणेश ने पुलिस को बताया कि मुझे समझ आ गया कि महिला शायद पारिवारिक विवाद के बाद घर से निकली है। इसके बाद वह उसे अपने घर ले गया। यहां अपनी भाभी से बातचीत कर महिला को खाना खिलाया। करीब 10 बजे महिला ने कहा कि उसे घर जाना है, उसे छोड़ दे।

सुपर कॉरिडोर से मेट्रो स्टेशन तरफ ले गया
पीड़िता ने बताया कि इसके बाद गणेश ने महिला को अपनी गाड़ी में बैठाया और सुपर कॉरिडोर की तरफ निर्माणाधीन मेट्रो स्टेशन पर ले गया। यहां पहले से उसके दो साथी राहुल और अमन खड़े हुए थे। महिला को तीनों ने धमकाया और कहा कि उसकी हत्या कर उसे झाड़ियों के फेंक देगे।

जैसा वह कहते हैं वैसा करे इसके बाद आरोपियों ने झाड़ियों में ले जाकर उसके साथ गैंग रेप किया। जब पीड़िता वहां से भागने लगी तो राहुल और अमन झाड़ियों से निकलकर दूसरी तरफ भाग गए। इसके बाद गणेश फिर से पीछे आया और घटना के बारे में किसी को बताने पर हत्या करने की धमकी देने लगा।

इसके बाद रात ढाई बजे के लगभग जनता कॉलोनी के यहां छोड़कर फरार हो गया। देर रात में महिला डर के कारण सो गई। सुबह उठकर पति और पड़ोसी को पूरे मामले की जानकारी दी। इसके बाद थाने आकर बयान दर्ज कराए।

पति ने कराई थी गुमशुदगी
पीड़िता अपने पति से झगड़ा कर घर से चली गई थी। 16 को ही उसके पति ने रात में थाने आकर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। इसके बाद पति और परिवार के लोगों को भी पुलिस ने रिश्तेदारों के यहां जानकारी निकालने के लिए कहा। इस मामले में पुलिस अफसर आरोपियों की गिरफ्तारी की बात कर रहे हैं। महिला का बुधवार को मेडिकल भी कराया गया है।

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Icon Join Yashbharat App