भोपालमध्य प्रदेश

देव प्रबोधिनी एकादशी पर दीपों से रोशन होगा श्रीराम पथ गमन क्षेत्र

देव प्रबोधिनी एकादशी पर दीपों से रोशन होगा श्रीराम पथ गमन क्षेत्र
भोपाल यशभारत। देव प्रबोधिनी एकादशी के अवसर पर श्रीराम पथ गमन क्षेत्र को दीपों से रोशन किया जाएगा। श्रीरामंचद्र पथ गमन न्यास संस्कृति विभाग 1 नवंबर को शाम 6.30 बजे से दीपोत्सव पर्व का आयोजन किया जा रहा है। न्यास के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एनपी नामदेव ने बताया कि इस अवसर पर राम पथ गमन के पवित्र 9 स्थलों पर 3,51,111 दीपों से श्रीरामचंद्र जी, माता सीता, मां नर्मदा, मां मंदाकिनी की दीप आराधना की जाएगी। दीप प्रज्वलन के साथ ही भक्ति संगीत संध्या का आयोजन भी किया जाएगा। भक्ति संगीत संध्या में प्रदेश के ख्यातिलब्ध कलाकार अपने कंठ माधुर्य से जनमानस का मन मोह लेंगे। न्यास द्वारा यह आयोजन राम पथ गमन के चिह्नांकित जिलों में किया जा रहा है। समस्त जिलों में यह आयोजन जिला प्रशासन के सहयोग से संयोजित किया जाएगा। न्यास द्वारा चित्रकूट के राघव प्रयाग घाट-पंचवटी घाट, अमरकंटक के रामघाट, मैहर की आल्हा तलैया, नर्मदापुरम् के सेठानी घाट, कटनी के कटायेघाट तालाब, पन्ना के धरम सागर तालाब, उमरिया के प्राचीन सगरा मंदिर में होगा। शहडोल के सीतामढ़ी(गंधिया) में यह आयोजन 5 नवंबर, 2025 को किया जाएगा। नामदेव ने बताया कि आध्यात्मिक अनुभूति प्रदान करने वाला यह आयोजन जन-जन तक प्रभु श्रीरामंचद्र के आदर्शों को सम्प्रेषित करेगा। अनूपपुर जिले में स्थित अमरकंटक में रामघाट पर माँ नर्मदा के तट पर 51,000 दीप प्रज्वलित किए जाएंगे। मां नर्मदा उद्गम मंदिर के मुख्य पुजारी के साथ 7 पुरोहित मां नर्मदा की महाआरती करेंगे। इस अवसर पर जबलपुर के मनीष अग्रवाल भक्ति गायन की प्रस्तुति देंगे। अन्य जिलों में भी कर्यक्रम का आयोजन किया जाएग।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button