जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

शापिंग कांपलेक्स के सामने से पार हो गई बाईक

सीसीटीवी में कैद हुई घटना

शापिंग कांपलेक्स के सामने से पार हो गई बाईक

सीसीटीवी में कैद हुई घटना

जबलपुर यश भारत। औमती थाना अंतर्गत जयंती कांपलेक्स के सामने से बीती रात एक बाईक अज्ञात चोरों ने पार कर दी। पहले तो पीड़ित ने बाइक की काफी तलाश की लेकिन जब कोई पता नहीं चल तो पुलिस में शिकायत की है। भाई चोरी की यह घटना सीसीटीवी में भी कैद हो गई है और अब पुलिस इसी आधार पर पतासाजी करने में लगी है।

WhatsApp Image 2025 10 30 at 11.11.12 AM

उक्त घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार लोधी मोहल्ला पनागर निवासी मोनू कुमार लोधी बीती रात करीब 8 बजे अपनी पैशन बाइक से जयंती कांपलेक्स कुछ सामान खरीदने गया था उसके साथ उसका एक दोस्त भी था। दोनों बाइक को स्टैंड पर खड़ा करके सामान खरीदने के लिए परिसर के अंदर गए लेकिन जब वापस बाहर आकर उन्होंने देखा तो उनकी बाइक नदारत थी। उसने स्टैंड वाले से भी पूछताछ की और परिसर में लगे सीसीटीवी के फुटेज भी देखें जिसमें एक युवक बाइक ले जाते हुए भी दिख रहा है। इसी के आधार पर मोनू ने घटना की शिकायत ओमती पुलिस में की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button