भोपालमध्य प्रदेश

भोपालः बघेलखंड भवन में चोरी करने वाला चोर गिरफ्तार

भोपालः बघेलखंड भवन में चोरी करने वाला चोर गिरफ्तार
​भोपाल, यशभारत। राजधानी की टीटी नगर थाना पुलिस ने बघेलखंड भवन के गोदाम में हुई चोरी की घटना का मात्र 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। चोरी के आरोप में मनस्वी गव्हाडे उर्फ अक्की उर्फ चाकलेट (21) नामक शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया गया है, जिसके पास से चोरी का सारा माल, जिसकी कीमत लगभग 40,000/- है, बरामद कर लिया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार  फरियादी डी.आर. सिंह (67) ने 29 अक्टूबर  को टीटी नगर थाने में मौखिक रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि 28 अक्टूबर  की सुबह करीब 07:30 बजे चौकीदार ने उन्हें फोन पर गोदाम का ताला टूटने की सूचना दी। गोदाम पहुंचने पर जाँच में पता चला कि 06 गैस सिलेंडर (05 कमर्शियल और 01 घरेलू), 01 तेल का भरा डिब्बा और 02 गैस भट्टियां गायब थीं। पुलिस ने तत्काल अज्ञात आरोपी के खिलाफ एफआईआर)दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी थी। ​मामले की गंभीरता को देखते हुए,  पुलिस टीम ने तत्काल मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया और पूर्व में इस तरह की वारदात को अंजाम देने वाले अपराधियों से गहन पूछताछ की। जिसमें  मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी को घेराबंदी कर हिरासत में लिया।। जिस से पुछताछ करने पर उसने अपना नाम मनस्वी गव्हाडे बताया। वही मनस्वी ने  गोदाम का ताला तोड़कर चोरी करने की बात स्वीकार की। उसने बताया कि चोरी किया गया सारा सामान वह एक-एक कर अपने घर ले गया था। पुलिस ने झुग्गी से चोरी गए 06 गैस सिलेंडर, 01 तेल का डिब्बा और 02 गैस भट्टियां बरामद कर लीं। बरामद कुल माल की कीमत ₹40,000/- आंकी गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button