जबलपुरमध्य प्रदेश

प्रेम विवाह करने वाली नवविवाहिता फांसी पर लटकी मिली

खुद लगाई फांसी या मारकर लटकाया गया? जांच में जुटी पुलिस

जबलपुर,यशभारत। तिलवारा थाना अंतर्गत सगड़ा क्षेत्र में प्रेम विवाह करने वाली नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, मृतका मुस्कान पटेल की शादी कुछ समय पहले छोटू राजपूत से हुई थी। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच पिछले कुछ दिनों से विवाद चल रहा था। बीती रात भी इनके बीच कुछ विवाद की बात सामने आई है और देर रात मुस्कान अपने कमरे में फांसी के फंदे पर लटकी हुई मिली। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा कार्यवाही करते हुए मर्ग कायम किया।

मृतका के परिजनों ने पति पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि मुस्कान की हत्या कर उसे फांसी पर लटकाया गया है। वहीं, पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि यह आत्महत्या है या हत्या को आत्महत्या का रूप दिया गया है।शव का पोस्टमार्टम कराया गया है, जिसकी रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा। पुलिस ने मामले की विवेचना शुरू कर दी है और सच्चाई सामने आने का इंतजार है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button