
जबलपुर,यशभारत। थाना गढ़ा के सर्वेन्ट क्वाटर रोड के पास कम दाम में मोटर सायकिल बेचने की फिराक में खड़े एक युवक को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर धर दबोचा। जिसने पूछताछ पर अपना नाम अरविंद यादव उम्र 32 वर्ष निवासी परियट पनागर हाल निवासी मडफैया संजीवनी नगर बताया जिससे मोटर सायकिल के सम्बंध मे पूछताछ करने पर कोई दस्तावेज नहीं होना बताया जिसे थाने लाकर सघन पूछताछ करने पर 8-10 दिन पूर्व गंगा नगर कोरी मोहल्ला से उक्त मोटर सायकिल को चोरी करना बताते हुये अन्य 5 मोटर सायकिल विभिन्न स्थानों से चुराना स्वीकार करते हुये एक बिना नम्बर की स्प्लैण्डर मोटर सायकिल 10-15 दिन पूर्व त्रिपुरी कलारी के पास से तथा एक एचडी लैक्ट कम्पनी की बिना नम्बर की मोटर सायकल 3-4 दिन पूर्व मेडिकल कालेज से चुरा कर बड्डा दादा ग्राउंड में छिपाकर रखना तथा 3 मोटर सायकिल जिसमेंएचएफ डीलक्स मोटर सायकिल एमपी 20 एनएसी 98 लिखा है को से 5 माह पूर्व पनागर खेरमांई मंदिर के पास से एवंएक बिना नम्बर की पैशन प्रो मोटर सायकिल को 5 माह पूर्व तिलवारा ब्रिज के पास से तथा मोटर सायकिल टीव्हीएस स्पोर्ट क्रमांक एमपी 20 एनपी 2848 को 8 माह पूर्व अधारताल से चुराकर मदनमहल दरगाह के पास छिपाकर रखना बताया।
आरोपी के कब्जे से गंगानगर कोरी मोहल्ला से चुराई हुई हॉण्डा ड्रीम मोटर सायकिल जप्त करते हुये आरोपी की निशादेही पर बड्डा दादा ग्राउंड में दबिश देते हुये छिपाकर रखी चुराई हुई बिना नम्बर की स्प्लैण्डर मोटर सायकिल एवं एचडी लैक्ट कम्पनी की बिना नम्बर की मोटर सायकिल तथा मदनमहल दरगाह के पास दबिश देते हुये छिपाकर रखी चुराई हुई एचएफ डीलक्स मोटर सायकिल एमपी 20 एनएसी 98 लिखा है एव बिना नम्बर की पैशन प्रो मोटर साायकिल तथा टीवीएस स्पोर्ट क्रमांक एमपी 20 एनपी 2848 को जप्त करते हुये आरोपी के पर कार्यवाही की गयी।
पुलिस के मुताबिक़ पकडा गया आरोपी शातिर वाहन चोर है जिसके विरूद्ध पूर्व से 6 अपराध चोरी के पंजीबद्ध हैं। शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार कर चुराई हुई 6 मोटर सायकिलें जप्त करने में थाना प्रभारी गढा प्रसन्न कुमार शर्मा के निर्देशन में उप निरीक्षक योगेन्द्र सिंह, प्रधान आरक्षक ज्ञानेन्द्र, आरक्षक संतोष गौरव, शैलेन्द्र की सराहनीय भूमिका रही।







