देश

किडनी के लिए सफेद जहर है ज्यादा नमक

किडनी के लिए सफेद जहर है ज्यादा नमक
Kidney Health: क्या आप जानते हैं कि ज्यादा नमक आपकी किडनी, दिल और ओवरऑल हेल्थ के लिए खतरनाक होता है. इसलिए डॉक्टर हमेशा संतुलित मात्रा में नमक खाने की सलाह देते हैं. चेन्नई के यूरोलॉजिस्ट खाने में नमक कम करने के तरीके बताते हैं.
हममें से ज्यादातर लोग अपने खाने में थोड़ा ज्यादा नमक खाना पसंद करते हैं. नमक कम हो तो खाने का मजा नहीं आता. चाहें स्नैक्स पर छिड़कना हो या प्रोसेस्ड फूड का आनंद लेना हो. रोजाना ज्यादा नमक खाना एक ऐसी आदत है जिसके बारे में बहुत से लोग सोचते भी नहीं लेकिन यह आदत हमारी सोच से कहीं ज्यादा गंभीर और चिंताजनक हो सकती है.
चेन्नई के एआईएनयू अस्पताल के वरिष्ठ यूरोलॉजिस्ट और कार्यकारी निदेशक डॉ. वेंकट सुब्रमण्यम ने 23 अक्टूबर को अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में बताया कि कैसे ज्यादा नमक का सेवन आपकी किडनी को नुकसान पहुंचा सकता है और आप उसकी सुरक्षा के लिए क्या कर सकते हैं.
आपके किडनी के लिए कितना नमक ज्यादा है
डॉ. वेंकट सुब्रमण्यम बताते हैं, कई लोग इस बात पर तवज्जो नहीं देते हैं कि वो रोजाना कितना नमक खाते हैं. समय के साथ इससे किडनी की गंभीर समस्याएं जैसे पथरी, हाई ब्लड प्रेशर और यहां तक कि किडनी फंक्शन्स भी खराब हो सकता है. जिन लोगों को पहले से ही किडनी फेल होने का खतरा है, उन्हें अपने नमक के सेवन को लेकर खासतौर पर सावधान रहने की जरूरत है.
वो आगे कहते हैं कि रोजाना खाना पकाने में एक छोटा सा बदलाव ही बहुत बड़ा चेंज साबित हो सकता है. आपको ज्यादा नमक की जरूरत नहीं है. इसके बजाय आप नींबू, काली मिर्च और लहसुन जैसी सामग्री का इस्तेमाल करके अपने व्यंजनों के स्वाद को नेचुरल तरीके से और बढ़ा सकते हैं. ये स्वाद और सुगंध बढ़ाते हैं और साथ ही जरूरत से ज्यादा नमक पर निर्भरता कम करते हैं. यह एक आसान और असरदार तरीका है लेकिन ज्यादा जाना-पहचाना नहीं है.
स्वाद से समझौता किए बिना आप नमक कैसे कम कर सकते हैं?
डॉ. सुब्रमण्यम पैकेज्ड और प्रोसेस्ड फूड्स में छिपे नमक के प्रति सावधान रहने की सलाह देते हुए कहते हैं, ‘भले ही आप खाना बनाते समय बहुत कम नमक डालें. लेकिन प्रोसेस्ड फूड आपके कुल सोडियम इनटेक को काफी बढ़ा सकते हैं. इसलिए लेबल पर ध्यान दें और जब भी हो सके पैक्ड की जगह फ्रेश फूड्स खाएं.’
खाना पकाने की आदतों में थोड़ी सी जागरूकता और बदलाव आपको आने वाले सालों तक किडनी को हेल्दी रखने में मदद कर सकते हैं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button