जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

बहनों की मुस्कान ही सरकार की पूंजी : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

भाईदूज पर बोले मुख्यमंत्री – लाड़ली बहना योजना बहनों की समृद्धि का सीधा मार्ग

बहनों की मुस्कान ही सरकार की पूंजी : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

भाईदूज पर बोले मुख्यमंत्री – लाड़ली बहना योजना बहनों की समृद्धि का सीधा मार्ग

भोपाल, 23 अक्टूबर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि भाईदूज हमारी संस्कृति की आत्मा है। यह पर्व भाई-बहन के स्नेह और अपनत्व का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि बहनों की मुस्कान ही सरकार की सबसे बड़ी पूंजी है। राज्य सरकार बहनों के सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित भाईदूज कार्यक्रम में डॉ. यादव ने बहनों के साथ पर्व मनाया और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि लाड़ली बहना योजना बहनों की समृद्धि का सीधा मार्ग है। प्रदेश की बहनों को अब हर माह 1500 रुपए दिए जाएंगे। अब तक 29 किश्तों में करीब 45 हजार करोड़ रुपए बहनों को वितरित किए जा चुके हैं।

डॉ. यादव ने कहा कि बहनें लक्ष्मी, सरस्वती और पार्वती का समग्र रूप हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में बहनों को आर्थिक रूप से सशक्त किया जा रहा है। मुख्यमंत्री निवास हमेशा बहनों के लिए खुला है — यह उनका मायका है।

महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया ने कहा कि लाड़ली बहना योजना से ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाएँ आत्मनिर्भर बन रही हैं। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर ने कहा कि मुख्यमंत्री निवास आज सचमुच लाड़ली बहनों का मायका बना है। राज्यसभा सांसद माया नारोलिया ने बताया कि आगामी माह से बहनों को हर माह 1500 रुपए की राशि दी जाएगी।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लाड़ली बहनों ने मुख्यमंत्री का तिलक कर दीर्घायु की कामना की और पारंपरिक गीतों की प्रस्तुति दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button