जबलपुरमध्य प्रदेश

कपड़े के शोरूम में घुसे युवक पर बेसबॉल के डण्डे से बदमाशों ने किया हमला

गढ़ा थाना अंतर्गत आनंद कुंज की घटना,वीडिओ हुआ वायरल

जबलपुर,यशभारत। जबलपुर के गढ़ा थाना अंतर्गत बीती रात आनंद कुंज स्थित एक कपड़े के शोरूम से निकाल कर एक युवक पर बेसबॉल के डंडे से आरोपियों ने सरेआम हमला कर दिया, इस दौरान व्यापारी से भी मारपीट की गई। जानकारी के अनुसार आनंद कुंज तिराहे स्थित कपड़े के शोरूम में एक युवक का कुछ लोग पीछा करते हुए आए, उनसे बचने युवक शोरूम के अंदर घुस गया। जिसके पीछे-पीछे हाथों में बेसबॉल का बैट लिए हुए कुछ लोग घुस गए। उन्होंने युवक को बाहर निकाल कर बेसबॉल के बैट से मारपीट की। इस दौरान शोरूम के अंदर व्यापारी से भी मारपीट की गई।

शोरूम संचालक सुधीर नायक के अनुसार कुछ लोग सीधे शोरूम में अंदर आ गए एवं उनके बेटे साहिल नायक के साथ मारपीट करते हुए एक युवक को खींचकर बाहर ले गए जहां उसके साथ मारपीट की गई। इतना ही नहीं आरोपियों ने शोरूम के अंदर कांच की बोतल भी फोड़ी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पीड़ित दुकान संचालक की शिकायत पर पुलिस ने मामला कायम कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button