जबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

यश भारत ब्रेकिंग – ट्विशा शर्मा मौत मामला: आरोपी समर्थ सिंह अग्रिम जमानत याचिका वापस लेने को तैयार, सरेंडर करेगा

जबलपुर, यशभारत। चर्चित ट्विशा शर्मा मौत मामले में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। मामले के आरोपी समर्थ सिंह की ओर से दायर अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई के दौरान उसके वकील ने कोर्ट को बताया कि समर्थ सिंह अब अपनी अग्रिम जमानत याचिका वापस लेना चाहता है। सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष के वकील ने अदालत को जानकारी दी कि उनका मुवक्किल निचली अदालत के समक्ष आत्मसमर्पण (सरेंडर) करने के लिए तैयार है। इसके बाद मामले को लेकर कानूनी हलकों में चर्चाएं तेज हो गई हैं।
गौरतलब है कि नोएडा निवासी ट्विशा शर्मा की भोपाल स्थित ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई थी। ट्विशा के परिजनों ने पति समर्थ सिंह और ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मामले ने तूल पकड़ने के बाद हाईकोर्ट ने ट्विशा का दोबारा पोस्टमार्टम कराने के आदेश दिए हैं, जिसे एम्स दिल्ली के डॉक्टरों की टीम भोपाल में करेगी।
अब समर्थ सिंह द्वारा अग्रिम जमानत याचिका वापस लेने और सरेंडर की तैयारी को मामले में अहम मोड़ माना जा रहा है। पुलिस और जांच एजेंसियों की आगे की कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button