कटनीमध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री के बयान के विरोध में कांग्रेस आज करेगी पुतला दहन, पुरानी कचहरी चौराहा पर प्रदर्शन

कांग्रेस का आरोप—बयान अमर्यादित, लोकतांत्रिक तरीके से जताया जाएगा विरोध

मुख्यमंत्री के बयान के विरोध में कांग्रेस आज करेगी पुतला दहन, पुरानी कचहरी चौराहा पर प्रदर्शन

कांग्रेस का आरोप—बयान अमर्यादित, लोकतांत्रिक तरीके से जताया जाएगा विरोधIMG 20260601 WA0023

कटनी, यशभारत। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी एवं मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के संबंध में की गई कथित टिप्पणी के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी कटनी ने आज प्रदर्शन का ऐलान किया है।
जिला कांग्रेस कमेटी शहर द्वारा जारी सूचना के अनुसार सोमवार, 1 जून को शाम 6 बजे पुरानी कचहरी चौराहा पर पुतला दहन एवं विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि मुख्यमंत्री द्वारा दिया गया बयान आपत्तिजनक और असंयमित है, जिसके विरोध में पार्टी कार्यकर्ता लोकतांत्रिक तरीके से अपना विरोध दर्ज कराएंगे।
प्रदर्शन में जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, ब्लॉक अध्यक्ष, पार्षद, महिला कांग्रेस, युवक कांग्रेस, एनएसयूआई, सेवादल सहित विभिन्न मोर्चा संगठनों के कार्यकर्ताओं के बड़ी संख्या में शामिल होंगें।

कांग्रेस ने की अपील

जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष एडवोकेट अमित शुक्ला ने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button