देश

पुलिस को लूट के आरोपी ने 1 किलोमीटर तक दौड़ाया : परियोजना अधिकारी के साथ हुई लूट के आरोपी को पुलिस ने ऐसे दबोचा… पढ़े पूरी खबर

Table of Contents

रीवा lमनगवां थाना क्षेत्र में परियोजना अधिकारी के साथ हुई सनसनीखेज लूट की वारदात का न सिर्फ 72 घंटे के भीतर खुलासा किया गया, बल्कि कार्रवाई के दौरान भागने का प्रयास कर रहे एक शातिर आरोपी को गंगेव चौकी प्रभारी ने अमहिया थाना क्षेत्र के उर्रहत से 1 किलोमीटर की दौड़ लगाकर दबोच लिया. चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक देवेंद्र सिंह तोमर की इस बहादुरी के लिए उन्हें पुलिस अधीक्षक द्वारा पुरस्कृत किया जाएगाl

रीवा पुलिस कंट्रोल रूम मे शैलेंद्र सिंह ने खुलासा करते हुए बताएं कि दिनांक 12 अक्टूबर 2025 को फरियादी श्रीनिवास मिश्रा अपनी कार से विभागीय प्रशिक्षण प्राप्त कर लौट रहे थे. तभी मनगवां से जमुआहार के समीप, रीवा की ओर जाने वाले रास्ते पर कुछ बदमाशों ने उनकी कार को रोक लिया और उनसे जबरन मोबाइल, नकदी और महत्वपूर्ण विभागीय कागजात लूट लिए. फरियादी की शिकायत पर मनगवां थाने में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 394, 395, 397 के तहत गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया थाl

मामले की गंभीरता को देखते हुए, पुलिस अधीक्षक के निर्देशन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और SDOP मनगवां प्रतिभा शर्मा के मार्गदर्शन में एक विशेष टीम गठित की गई. तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिरों के जाल के सहारे, पुलिस ने उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के चार संदिग्धों को हिरासत में लियाl

जब आरोपियों के द्वारा की गई लूट का खुलासा करने के लिए गंगेव चौकी प्रभारी देवेंद्र सिंह तोमर रीवा कंट्रोल रूम आ रहे थे, तभी उर्रहट चमड़िया पेट्रोल पंप के सामने जाम लगा. जैसे ही पुलिस का वाहन जाम में फंसा तभी आरोपी हथकड़ी से अपना हाथ निकाल कर मौका देखकर भागने का प्रयास किया. इस दौरान ड्यूटी पर मौजूद गंगेव चौकी प्रभारी ने बिना एक पल गंवाए वाहन से उतर कर दौड़ लगा दिए, उसका पीछा करना शुरू कर दियाl

करीब एक किलोमीटर की लंबी और चुनौतीपूर्ण दौड़ के बाद, चौकी प्रभारी ने भाग रहे आरोपी को पकड़ लिया. हालांकि इस दौरान वे स्वयं चोटिल हो गए. चौकी प्रभारी की यह बहादुरी भरी कार्रवाई रीवा पुलिस के जज्बे को दर्शाती हैl

पुलिस ने गिरफ्तार किए गए चारों आरोपियों से लूटा गया मोबाइल, नगदी और विभागीय कागजात सफलतापूर्वक बरामद कर लिया है. गिरफ्तार आरोपी (सभी प्रयागराज, उ.प्र. निवासी) मुस्ताक अहमद (21 वर्ष), मुराब्बर (20 वर्ष), दिलशाद अली (28 वर्ष). इन सभी के खिलाफ धारा 392, 398(ग), 394, 395 (डकैती) और 412 (चोरी की संपत्ति प्राप्त करना) के तहत वैधानिक कार्रवाई की जा रही हैl

पुलिस अधीक्षक (रीवा) ने लूट के आरोपी को पकड़ने में अदम्य साहस और कर्तव्यनिष्ठा का प्रदर्शन करने वाले गंगेव चौकी प्रभारी की सराहना करते हुए उन्हें पुरस्कृत करने की बात कही है. यह कार्रवाई स्पष्ट करती है कि रीवा पुलिस अपराधियों को किसी भी कीमत पर बख्शने वाली नहीं है. रीवा पुलिस सदैव आपके साथ है और अपराधियों के मंसूबों को नाकाम करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button