इंदौरग्वालियरजबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

जबलपुर में GST की बड़ी कार्रवाई,चार ठिकानों पर छापा 

करोड़ों की चोरी का भंडाफोड़

जबलपुर में GST की बड़ी कार्रवाई,चार ठिकानों पर छापा 

करोड़ों की चोरी का भंडाफोड़

जबलपुर ,यश भारत सेंट्रल जीएसटी (Central GST) विभाग ने गुरुवार को जीएसटी कमिश्नर लोकेश कुमार लिल्हारे के नेतृत्व में जबलपुर और पांढुर्णा में चार अलग-अलग ठिकानों पर बड़ी छापामार कार्रवाई की है। शुरुआती जांच में करोड़ों रुपये की जीएसटी चोरी की आशंका जताई जा रही है।

कॉपर वायर व्यापारी पर शिकंजा: बलदेव बाग स्थित खंडेलवाल ट्रेडर्स, कॉपर वायर व्यापारी के परिसर में सेंट्रल जीएसटी टीम ने छापा मारा। यहां बड़ी मात्रा में अपंजीकृत/अघोषित कॉपर वायर बरामद किया गया है, जो बिना बिल के बेचा जा रहा था।

प्रसिद्ध क्लब और रिसॉर्ट पर कार्रवाई: विजय नगर स्थित कचनार क्लब एंड रिज़ॉर्ट में भी जीएसटी अधिकारियों ने छापा मारा। यहां भी भारी मात्रा में जीएसटी चोरी का अनुमान है।

इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) धोखाधड़ी: बलदेवबाग में आरांश एग्रोटेक के परिसर में हुई कार्रवाई में एक गंभीर धोखाधड़ी सामने आई है। जांच में पता चला है कि यह फर्म वास्तविक माल की आपूर्ति के बिना ही इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) का लाभ ले रही थी। इसके अलावा, माल के आयात-निर्यात के बिना ही फर्जी बिलों के सहारे आईटीसी का लाभ लिया जा रहा था।

पांढुर्णा में भी जांच: कुनाल इंडस्ट्रीज, पांढुर्णा के यहां भी एक टीम ने जांच के लिए छापा मारा है।

आगे की जांच जारी: जीएसटी विभाग ने सभी चारों ठिकानों से बिक्री-खरीद दस्तावेजों, स्टॉक रजिस्टर और प्रोडक्शन (उत्पादन) से संबंधित महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त कर लिए हैं। सभी बरामद दस्तावेजों की विस्तृत जांच की जा रही है, जिसके बाद चोरी की वास्तविक राशि और संबंधित व्यक्तियों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button