जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

दो जगह भीषण आग,ट्रैवल्स के ऑफिस दुकान में लगी, 12 दमकल ने 6 घंटे में पाया काबू

अशोक ट्रैवल्स के ऑफिस और गोदाम में आग लगी।

दो जगह भीषण आग,ट्रैवल्स के ऑफिस दुकान में लगी, 12 दमकल ने 6 घंटे में पाया काबू

उज्जैन में बीती रात दो अलग-अलग जगहों पर भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। रात करीब 3:30 बजे शंकरपुर के करोंदिया क्षेत्र में दोना-पत्तल बनाने की फैक्ट्री सांवरिया इंटरप्राइजेज में आग भड़क उठी। फैक्ट्री में कच्चा माल (कागज) होने के कारण आग काबू में नहीं आ रही थी। तब 12 दमकल लगाई गईं, जिन्होंने करीब 6 घंटे में आग पर काबू पाया। दोनों घटनाओं में किसी जनहानि की सूचना नहीं है।

फैक्ट्री के संचालक सुनील व्यास ने बताया कि रात को आग की सूचना मिली थी। तुरंत दमकल को सूचित किया। एक दर्जन से अधिक गाड़ियों ने 6 घंटे की मेहनत के बाद आग पर काबू पाया है। आग से करीब 25 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। फैक्ट्री में दोने, पत्तल का कागज रखे होने के कारण आग पर काबू पाने में ज्यादा समय लग गया। हालांकि अब आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया है।

देवास गेट बस स्टैंड के पास स्थित अशोक ट्रैवल्स के ऑफिस और गोदाम में आग लगी।

देवास गेट बस स्टैंड के पास स्थित अशोक ट्रैवल्स के ऑफिस और गोदाम में आग लगी।

ट्रैवल्स के ऑफिस-दुकान में आग लगी

देवास गेट बस स्टैंड के पास स्थित अशोक ट्रैवल्स के ऑफिस और गोदाम में रात करीब 2 बजे आग लग गई। जिसमें ऑफिस, गोदाम, कंप्यूटर, लैपटॉप, टिकट रजिस्टर और पार्सल सहित लाखों रुपए का सामान जलकर खाक हो गया। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट को आग का कारण बताया जा रहा है।

दमकल मौके पर पहुंचीं और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

दमकल मौके पर पहुंचीं और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

ट्रैवल्स के संचालक अशोक शर्मा ने बताया कि रात में पुलिसकर्मियों ने आग लगती देख तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी। दमकल मौके पर पहुंचीं और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button